कानपुर। भाजपा ने एसआईआर अभियान को तेज कर दिया है। इसी क्रम में जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कानपुर में पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर प्रगति रिपोर्ट का जायज़ा लिया।
मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि कई क्षेत्रों में लोग स्वयं दो-दो दिन की छुट्टी लेकर मतदाता फॉर्म भरवा रहे हैं। सपा प्रमुख पर निशाना साधते हुए कहा कि अखिलेश यादव सिर्फ भ्रम फैला रहे हैं, जबकि भाजपा उन वास्तविक मतदाताओं के नाम जुड़वा रही है जिनके नाम किसी कारण से कट गए थे। फर्जी दस्तावेज़ों पर बने वोट हटाए जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि कई बीएलओ के निधन के मामलों से इनकार नहीं, लेकिन अधिकांश बीएलओ कार्य पूरा कर चुके हैं। किसी भी धर्म का वोट नहीं कट रहा, बल्कि अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुँचाना भाजपा का मूल मंत्र है।
रिपोर्टर — हनुमंत सिंह, कानपुर








