कानपुर में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल यादव रविवार को जाजमऊ पहुंचे, जहां उन्होंने पूर्व विधायक इरफान सोलंकी और विधायक नसीम सोलंकी के आवास पर पहुंचकर भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। शिवपाल यादव ने कहा कि भाजपा पीडीए से घबराई हुई है और चुनाव जीतने के लिए बेइमानी, मशीनों के दुरुपयोग, अफसरों के गलत इस्तेमाल और धनबल का सहारा लेती है।
इस दौरान जाजमऊ स्थित नसीम सोलंकी के आवास पर सपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी की। मौके पर प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल, विधायक मोहम्मद हसन रूमी, अमिताभ बाजपेई समेत बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे
कानपुर में इरफान सोलंकी के घर पहुंचे शिवपाल यादव, भाजपा पर साधा निशाना
Published On:
Date:








