कानपुर। सजेती थाना क्षेत्र के कोटरा मकरंदपुर गांव में रविवार दोपहर 7-8 असलहाधारी दबंगों ने फिल्मी अंदाज में एक युवक को घर से खींचकर सड़क पर पटक दिया और उसके हाथ बांधकर लाठी-डंडों से बेरहमी से पिटाई की। हमलावरों ने बाद में हवा में कई राउंड फायरिंग कर पूरे गांव में दहशत फैला दी। पूरी वारदात CCTV में कैद हो गई और वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
वीडियो सामने आने के बाद पुलिस हरकत में आ गई। डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि वीडियो की जांच की जा रही है, एसीपी घाटमपुर व थाना पुलिस मौके पर मौजूद हैं। दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।








