कानपुर | LIBERAL MEDIA
कानपुर में समाजवादी पार्टी द्वारा आयोजित होली व ईद मिलन समारोह में पहुंचे सपा नेता शिवपाल यादव ने भारतीय जनता पार्टी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने केवल प्रदेश ही नहीं बल्कि पूरे देश को लूटने का काम किया है और जनता से सिर्फ झूठे वादे किए हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उस बयान पर, जिसमें सपा पर प्रदेश को एटीएम की तरह इस्तेमाल करने का आरोप लगाया गया था, शिवपाल यादव ने पलटवार करते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने जनता को कभी नोटबंदी की लाइन में तो कभी गैस सिलेंडर की लाइन में खड़ा किया है, जिससे लोग परेशान हो चुके हैं।
उन्होंने कहा कि पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) से भाजपा घबराई हुई है और सरकार केवल कुछ पूंजीपतियों के हित में काम कर रही है।
आजम खान को लेकर पूछे गए सवाल पर शिवपाल यादव ने कहा कि वह पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं और इस समय उनके साथ हो रहे व्यवहार को जनता देख रही है।
शिवपाल यादव ने सरकार पर लोकतंत्र को कमजोर करने और तानाशाही रवैया अपनाने का भी आरोप लगाया।
कानपुर में शिवपाल यादव का भाजपा पर हमला, बोले— देश और प्रदेश को लूट रही सरकार
Published On:
Date:








