कानपुर नगर में अवैध प्रवासियों की पहचान और सत्यापन के लिए पुलिस द्वारा ऑपरेशन टॉर्च लगातार चलाया जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर प्रदेशभर में शुरू किए गए इस व्यापक वेरिफिकेशन अभियान के तहत कानपुर पुलिस रात के समय विशेष सर्च ऑपरेशन कर रही है।
अभियान के दौरान पुलिस टॉर्च की रोशनी में झुग्गी-झोपड़ियों, शेल्टर होम, बस अड्डों और रेलवे प्लेटफॉर्म पर सघन जांच कर रही है। इसी विशेष रणनीति के चलते इस अभियान को ऑपरेशन टॉर्च नाम दिया गया है।
कानपुर नगर के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों द्वारा निवासरत लोगों के पहचान पत्र और अन्य दस्तावेजों का सत्यापन किया जा रहा है, ताकि किसी भी अवैध प्रवासी की पहचान कर आवश्यक कार्रवाई की जा सके।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, इस अभियान का मुख्य उद्देश्य शहर की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करना और कानून-व्यवस्था बनाए रखना है। ऑपरेशन के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों से गहन पूछताछ की जा रही है और नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।








