कानपुर में आरपीएफ ने ओएचई तार काटकर चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। बीते दिनों चंदारी और चकेरी स्टेशन के बीच ओएचई वायर कटिंग की घटना से दिल्ली–हावड़ा रेल रूट पर संचालन प्रभावित हुआ था। मामले की जांच में जुटी आरपीएफ ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसमें दो संदिग्ध नजर आए। इसके बाद आरपीएफ टीम ने चंदारी से चकेरी के बीच दोनों को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उनके पास मौजूद बोरी से चोरी किए गए तार बरामद हुए। पूछताछ में आरोपियों ने मिलिट्री साइडिंग क्षेत्र में पोल नंबर 1013 से 1003 के बीच ओएचई वायर काटने की बात स्वीकार की। पकड़े गए अभियुक्तों की पहचान अर्जुन सिंह यादव उर्फ कैप्टन और सोनू यादव उर्फ मुनीम के रूप में हुई है। आरपीएफ आगे की कार्रवाई में जुटी है।
कानपुर में OHE तार चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार
Published On:
Date:








