कानपुर से मानवता को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। चौबेपुर विकासखंड कार्यालय की बाउंड्री के पास नवजात शिशु का शव पड़ा मिला, जिसे कुत्ता नोचता हुआ दिखाई दे रहा है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। आशंका जताई जा रही है कि लोकलाज के डर से किसी ने नवजात शिशु को वहां फेंक दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और शिशु को वहां छोड़ने वालों की तलाश की जा रही है।
कानपुर में मानवता शर्मसार, नवजात शिशु को कुत्ता नोचते वीडियो वायरल
Published On:
Date:









