कानपुर में गायक मासूम शर्मा का स्टेज शो स्थगित, अब 17 जनवरी को होगा आयोजन

By Liberal Media

Published On:

Date:

कानपुर।कानपुर के संगीत प्रेमियों के लिए बड़ी जानकारी सामने आई है। गोविंदनगर स्थित निराला नगर रेलवे ग्राउंड में 3 जनवरी को प्रस्तावित मशहूर गायक मासूम शर्मा का स्टेज शो फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। हालांकि यह शो रद्द नहीं हुआ है, बल्कि अब नई तारीख 17 जनवरी तय की गई है।

इवेंट का आयोजन SCIVVAS Entertainment के संयुक्त तत्वावधान में किया जाना था। आयोजकों ने प्रेसवार्ता में बताया कि कुछ अपरिहार्य कारणों से शो को स्थगित किया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि पहले से खरीदे गए सभी टिकट 17 जनवरी को होने वाले शो के लिए पूरी तरह मान्य रहेंगे और दर्शकों को दोबारा टिकट लेने की आवश्यकता नहीं होगी। नए दर्शक उन्हीं काउंटरों से टिकट खरीद सकते हैं।

आयोजकों ने अपील की है कि दर्शक 17 जनवरी को बड़ी संख्या में पहुंचकर गायक मासूम शर्मा की शानदार प्रस्तुति का आनंद लें।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights