कानपुर में चौकी इंचार्ज पर अभद्रता का आरोप, भाजपा कार्यकर्ताओं का थाने में हंगामा

By Liberal Media

Published On:

Date:

कानपुर के नजीराबाद थाना क्षेत्र में शुक्रवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने चौकी इंचार्ज पर अभद्र व्यवहार का आरोप लगाते हुए थाने के अंदर जमकर हंगामा किया। कौशलपुरी मंडल के एक भाजपा कार्यकर्ता और व्यापार मंडल पदाधिकारी से कथित दुर्व्यवहार के विरोध में सैकड़ों कार्यकर्ता धरने पर बैठ गए। सूचना पर भाजपा जिलाध्यक्ष, एडीसीपी सेंट्रल और एसीपी सेंट्रल मौके पर पहुंचे और जांच का आश्वासन देकर प्रदर्शन शांत कराया। एडीसीपी सेंट्रल अर्चना सिंह ने बताया कि मामले की जांच एसीपी कर्नलगंज को सौंपी गई है, दोषी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights