कानपुर में चलती गाड़ी बनी आग का गोला, बड़ा हादसा टला

By Liberal Media

Published On:

Date:

कानपुर । नवाबगंज थाना क्षेत्र के तिलक चौराहे के पास उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक छोटा हाथी वाहन में अचानक आग लग गई। डीजल से चलने वाली गाड़ी संख्या UP35 T 1433 कुछ ही देर में आग की चपेट में आ गई। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी, जिसके बाद आग पर काबू पाया गया। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है और पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights