कानपुर। खाद की कालाबाज़ारी को लेकर परेशान किसानों ने एचबीटीयू में आयोजित तोड़ित मक्का विकास कार्यक्रम के दौरान प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही से सीधे शिकायत की। किसानों ने आरोप लगाया कि बिचौलियों द्वारा खाद सरकारी दर से कहीं अधिक कीमत पर बेची जा रही है, जिससे उन्हें भारी परेशानी उठानी पड़ रही है।
कार्यक्रम के दौरान किसानों के सवाल पर पहले मंत्री ने जानकारी न होने की बात कही, लेकिन मौके पर मौजूद किसानों ने अपनी समस्या खुलकर रखी। किसानों की पीड़ा सुनकर मंत्री कुछ देर के लिए असहज नजर आए। इसके बाद उन्होंने किसानों से लिखित शिकायत और संबंधित लोगों के नाम देने को कहा तथा मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया।
मंत्री के आश्वासन के बाद किसानों ने कालाबाज़ारी पर तत्काल रोक लगाने की मांग की और जल्द कार्रवाई की उम्मीद जताई।








