कानपुर। थाना ग्वालटोली पुलिस ने लगातार हो रही चोरी की घटनाओं पर बड़ी कार्रवाई करते हुए शातिर चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने संयुक्त अभियान के तहत 5 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की 2 मोटरसाइकिल और 4 मोबाइल फोन बरामद किए हैं।
पुलिस आयुक्त कानपुर नगर के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत ग्वालटोली थाना पुलिस और क्राइम टीम ने मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर देर रात आरोपियों को दबोचा। पूछताछ में अभियुक्तों ने चोरी, सेंधमारी और लूट की कई घटनाओं में शामिल होने की बात कबूल की है।
पुलिस के अनुसार, बरामदगी के आधार पर आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उन्हें न्यायालय भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।








