कानपुर देहात। रसूलाबाद तहसील सभागार में सेवानिवृत्त लेखपाल मुस्तफा हुसैन के लिए एक विशेष विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में तहसील कर्मचारी और अधिकारी उपस्थित रहे।
तहसीलदार संतोष प्रताप सिंह ने कहा कि सेवानिवृत्ति किसी सेवा का अंत नहीं बल्कि एक प्रक्रिया है, लेकिन इसके बाद भी अनेक जिम्मेदारियां और दायित्व बनते हैं। उन्होंने लेखपाल मुस्तफा हुसैन के कार्यकाल की सराहना करते हुए बताया कि जूनियर लेखपाल अक्सर उनसे सलाह लेते थे और वह हमेशा खुलकर मार्गदर्शन करते थे।
लेखपाल संघ के तहसील अध्यक्ष योगेश कुमार ने कहा कि मुस्तफा हुसैन ने अपने छोटे लेखपालों का हमेशा सहयोग किया और उनका मार्गदर्शन किया। वहीं, लेखपाल रावेंद्र कुमार ने भी उल्लेख किया कि गंभीर बीमारी के बावजूद मुस्तफा हुसैन ने अपने कर्तव्यों का पालन कभी नहीं छोड़ा और युवा लेखपालों के लिए प्रेरणा बने रहे।
विदाई समारोह में उपस्थित सभी कर्मचारियों ने मुस्तफा हुसैन के योगदान और निष्ठा की प्रशंसा करते हुए उन्हें उज्ज्वल भविष्य की कामना की।








