कानपुर देहात: पुलिस मुठभेड़ में दो गौतस्कर गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

By Liberal Media

Published On:

Date:

कानपुर देहात। शिवली कोतवाली क्षेत्र में पुलिस और गौतस्करों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें दो बदमाश गोली लगने से घायल हो गए। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी की, लेकिन पुलिस को देखकर बाइक सवार दोनों गौतस्करों ने भागने का प्रयास किया।

पुलिस के पीछा करने पर गौतस्करों ने टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली से दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी और वे मौके पर ही गिर पड़े। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल भेजा।

पकड़े गए गौतस्करों की पहचान मोहर सिंह बंजारा और राजू बंजारा निवासी कोटा, राजस्थान के रूप में हुई है। दोनों पर कानपुर देहात समेत अन्य जनपदों के थानों में कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार, दोनों हाल ही में बड़ी संख्या में गौ तस्करी की फिराक में थे।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights