कानपुर देहात में घना कोहरा, हाईवे पर रेंगते वाहन

By Liberal Media

Published On:

Date:

कानपुर देहात। जिले में घने कोहरे और कड़ाके की ठंड ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। नेशनल हाईवे सहित प्रमुख मार्गों पर विजिबिलिटी बेहद कम होने से वाहन रेंगते नजर आए, जिससे हादसों का खतरा बढ़ गया है। कई वाहन चालक बिना लाइट जलाए तेज रफ्तार में चलते दिखे, जो अन्य यात्रियों के लिए जानलेवा साबित हो सकता है।
एआरटीओ प्रवर्तन सोमलता यादव ने वाहन चालकों से अपील की है कि कोहरे में लो-बीम या फॉग लाइट का प्रयोग करें, सुरक्षित दूरी बनाए रखें, ओवरस्पीडिंग और ओवरटेकिंग से बचें तथा मजबूरी में रुकने पर हजार्ड लाइट का उपयोग करें।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights