कानपुर देहात। अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के कस्बा अकबरपुर में कुछ दबंग युवकों ने मामूली कहासुनी के बाद दो युवकों के साथ जमकर मारपीट की। आरोप है कि उन्होंने लात-घूंसे और बेल्ट तक बरसाई। घटना का वीडियो अकबरपुर ओवर ब्रिज के पास बालाजी रेस्टोरेंट का सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में दिख रहा है कि युवक खुद को बचाने के लिए इधर-उधर भागते रहे। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
कानपुर देहात: दबंगों ने युवकों के साथ की जमकर मारपीट, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
Published On:
Date:








