कानपुर देहात: अटल स्मृति सम्मेलन एवं SIR कार्यशाला का आयोजन, अटल जी के विचारों को किया नमन

By Liberal Media

Published On:

Date:

कानपुर देहात। कस्बा अकबरपुर में भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की जन्म शताब्दी वर्ष 2024–25 के अवसर पर अटल स्मृति सम्मेलन एवं SIR (मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण) कार्यशाला का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व उत्तर प्रदेश सरकार की राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला ने किया।

मुख्य अतिथि प्रदेश महामंत्री अनूप कुमार गुप्ता ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और अटल जी के व्यक्तित्व, राष्ट्रप्रेम और दूरदर्शी सोच पर प्रकाश डाला। महिला आयोग की अध्यक्ष कमलावती ने SIR अभियान के तहत मतदाता सूची में नाम जोड़वाने और संशोधन कराने की अपील की।

राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला ने अटल जी के सेवा भाव और राष्ट्र के प्रति समर्पण को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में पूर्व सांसद अनिल शुक्ला वारसी, ब्लॉक प्रमुख, जिला अध्यक्ष रेणुका सचान, अन्य भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights