कानपुर देहात: आशा बहुओं के प्रदर्शन में बवाल, एडीएम पर अभद्रता के आरोप

By Liberal Media

Published On:

Date:

कानपुर देहात। कलेक्ट्रेट परिसर में आशा बहुओं के प्रदर्शन के दौरान उस समय बवाल हो गया, जब उनसे बातचीत करने पहुंचे एडीएम प्रशासन अमित कुमार पर अभद्रता के गंभीर आरोप लगे। आशा बहुओं का आरोप है कि एडीएम ने उनके साथ बदसलूकी की, गिरेबान में हाथ डाला और मोबाइल छीन लिया।

घटना के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया, जिसे देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर तैनात किया गया। एहतियातन फायर ब्रिगेड की गाड़ियां भी बुला ली गईं। सैकड़ों की संख्या में आशा बहुएं कलेक्ट्रेट परिसर में धरने पर बैठी रहीं।

एडीएम प्रशासन और आशा बहुओं के बीच विवाद का वीडियो भी सामने आया है। मामले को लेकर स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है और प्रशासन हालात पर नजर बनाए हुए है।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights