कानपुर: अवैध बांग्लादेशी-रोहिंग्या पकड़ने ‘ऑपरेशन टॉर्च’ जारी

By Liberal Media

Published On:

Date:

कानपुर। अवैध रूप से बसे बांग्लादेशियों और रोहिंग्या शरणार्थियों की धरपकड़ के लिए कानपुर में ‘ऑपरेशन टॉर्च’ जारी है। ज्वॉइंट पुलिस कमिश्नर आशुतोष कुमार ने सभी एसीपी को अपने क्षेत्रों में अभियान सक्रियता से चलाने के निर्देश दिए हैं।

उन्होंने कहा कि कार्यवाही के दौरान कोई संदिग्ध मिले तो उसकी सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को दी जाए और सत्यापन सुनिश्चित किया जाए। अभियान अधिकतर रात के समय चलाया जा रहा है, जिसमें पुलिस टीमें झुग्गी-झोपड़ियों, आश्रय स्थलों, बस स्टेशनों और रेलवे प्लेटफॉर्म पर दस्तावेजों की जांच कर रही हैं। बंगाल और आसाम से जुड़े संदिग्धों का अलग से सत्यापन कराया जा रहा है।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights