कन्नौज। तिर्वा तहसील क्षेत्र में नेशनल हाईवे किनारे खड़े एक ट्रक से डीजल चोरी कर रहे बदमाशों ने विरोध करने पर ट्रक चालक को गोली मार दी। गोली लगने से चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
बताया गया कि अज्ञात चोर ट्रक की टंकी से डीजल निकाल रहे थे। इसी दौरान चालक की नींद खुल गई और उसने विरोध किया, तो बदमाशों ने उस पर फायरिंग कर दी।
घटना की सूचना मिलते ही सिकंदरपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और घायल ट्रक चालक को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस मामले की जांच कर आरोपियों की तलाश में जुटी है।








