कन्नौज में चोरी की बड़ी वारदात, मेन रोड पर खाद-बीज की दुकान व मकान को बनाया निशाना

By Liberal Media

Published On:

Date:

कन्नौज | Liberal Media

कन्नौज जिले के ठठिया कस्बे में देर रात बेखौफ चोरों ने बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। मेन रोड पर स्थित खाद-बीज की दुकान और एक मकान को निशाना बनाते हुए चोर 25 हजार रुपये से अधिक की नकदी चोरी कर फरार हो गए। वारदात के बाद से कस्बे में दहशत का माहौल है।

मामला ठठिया थाना क्षेत्र के ठठिया कस्बे का है। बुधवार रात करीब एक बजे चोरों ने मेन रोड पर स्थित सानवी ट्रेडर्स नामक खाद-बीज की दुकान को निशाना बनाया। दुकान मालिक राजेन्द्र भदौरिया के मकान में घुसने के लिए चोरों ने टीन का सहारा लिया और खाली पड़े एग्जॉस्ट फैन के छेद से अंदर प्रवेश किया।

चोर सीढ़ियों से नीचे उतरकर दुकान में पहुंचे और वहां रखी गुल्लक का ताला तोड़कर करीब 20 हजार रुपये नकद चोरी कर लिए। पहचान छिपाने के इरादे से चोरों ने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे और डीवीआर को भी क्षतिग्रस्त कर दिया।

इसके बाद चोर पास स्थित बजाज मोटरसाइकिल एजेंसी की ओर बढ़े, लेकिन संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिलते ही वे भागते हुए पास के एक मकान में कूद गए।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights