आरोपियों की गिरफ्तारी के विरोध में सड़क पर लेटकर प्रदर्शन, पुलिस से नोकझोंक
लंबे जाम से राहगीर परेशान, पुलिस ने लाठियां पटककर भीड़ हटाई
कन्नौज। छिबरामऊ क्षेत्र में चोरी के आरोपियों को छुड़ाने के लिए महिलाओं ने नेशनल हाईवे पर जमकर हंगामा किया। पश्चिमी बाईपास स्थित नेशनल हाईवे पर बड़ी संख्या में महिलाएं पहुंच गईं और सड़क पर लेटकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया, जिससे हाईवे पूरी तरह जाम हो गया।
बताया जा रहा है कि पुलिस ने टायर और बैटरी की दुकान में चोरी के प्रयास के आरोप में कुछ युवकों को हिरासत में लिया था, जिनकी करतूत सीसीटीवी कैमरे में कैद बताई जा रही है। गिरफ्तारी की सूचना मिलते ही आरोपियों की परिजन महिलाएं मौके पर पहुंच गईं और पुलिस पर गलत कार्रवाई का आरोप लगाते हुए सड़क जाम कर दिया।
महिलाओं ने हाईवे खाली करने से इनकार कर दिया और पुलिस से तीखी नोकझोंक हुई। हालात बिगड़ते देख पुलिस ने लाठियां पटककर भीड़ को हटाया। हंगामे के चलते नेशनल हाईवे पर लंबा जाम लग गया, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।








