कन्नौज जिले में भारत सरकार की नमामि गंगे परियोजना के अंतर्गत प्रस्तावित अर्थ गंगा ट्रेल योजना के तहत पर्यटन स्थलों, गंगा नदी के घाटों, ऐतिहासिक, पौराणिक व प्राकृतिक स्थलों का संयुक्त निरीक्षण किया गया। यह निरीक्षण नमामि गंगे की गंगा रिसर्च साइंटिस्ट अधिकारी टीम तथा इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टूरिज्म एंड ट्रैवल मैनेजमेंट (IITTM) के विशेषज्ञों द्वारा किया गया।
निरीक्षण के दौरान स्थलों की आधारभूत सुविधाएं, पहुंच व्यवस्था, पर्यटन क्षमता और सतत विकास की संभावनाओं का आकलन किया गया। निरीक्षण उपरांत रिपोर्ट के आधार पर चयनित स्थलों को अर्थ गंगा ट्रेल में शामिल कर वित्तीय सहायता की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी। जिलाधिकारी आशुतोष मोहन के निर्देश पर संबंधित विभागों ने टीम को सहयोग प्रदान किया।
कन्नौज में अर्थ गंगा ट्रेल योजना के तहत पर्यटन व गंगा घाटों का संयुक्त निरीक्षण
Published On:
Date:








