कन्नौज। जिले के मयंक त्रिपाठी ने UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2024 में अखिल भारतीय स्तर पर 10वीं रैंक हासिल कर कन्नौज का नाम रोशन किया है। उत्कृष्ट सफलता के बाद उन्हें यूपी कैडर आवंटित किया गया है। मयंक इससे पूर्व 2023 में AIR 373 के आधार पर IRS (IT) में चयनित हो चुके हैं, साथ ही 2022 में UPPSC में 22वीं रैंक प्राप्त कर DSP पद पर चयन पाया था। उपलब्धि की सूचना पर परिवार और क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
कन्नौज के मयंक त्रिपाठी को UPSC में 10वीं रैंक, मिला यूपी कैडर
Published On:
Date:














