कन्नौज: अधजला महिला का शव मिलने से सनसनी, शिनाख्त नहीं

By Liberal Media

Published On:

Date:

कन्नौज के छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत निगोह रोड पर झाड़ियों के बीच एक महिला का अधजला शव मिलने से हड़कंप मच गया। शव का चेहरा बुरी तरह जला होने के कारण पहचान नहीं हो सकी है। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई और तरह-तरह की चर्चाएं होने लगीं।

सूचना पर पुलिस व फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू की। आशंका जताई जा रही है कि घने कोहरे के बीच महिला को जिंदा जलाया गया हो सकता है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पहचान व घटना के खुलासे के प्रयास जारी हैं।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights