कन्नौज पुलिस का बड़ा एक्शन, गांजा तस्कर गैंग का भंडाफोड़

By Liberal Media

Published On:

Date:

कन्नौज पुलिस ने गांजा तस्करी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से करीब 24 किलो 740 ग्राम गांजा बरामद किया है, जिसकी कीमत लगभग 3 लाख रुपये आंकी गई है। तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।

पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि एसओजी और गुरसहायगंज पुलिस की संयुक्त टीम ने मिरगावा अंडरपास के पास संदिग्ध हालत में खड़े ई-रिक्शा की तलाशी ली, जहां से गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि वे कानपुर के शातिर तस्कर से गांजा खरीदकर कन्नौज में बिक्री के लिए ला रहे थे।

एसपी ने बताया कि गांजा उड़ीसा से ट्रेन के जरिए मंगवाकर कानपुर में स्टॉक किया जाता है और वहीं से आसपास के जनपदों में सप्लाई होती है। जल्द ही मुख्य स्टॉकिस्ट की गिरफ्तारी की जाएगी।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights