निचलौल। थाना क्षेत्र के भारत–नेपाल कनमिसवा बार्डर से आबकारी, एसएसबी और पुलिस की संयुक्त टीम ने बुधवार आधी रात को 27 पेटी अवैध नेपाली शराब बरामद की। तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए।
आबकारी निरीक्षक वैभव कुमार यादव ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिलने पर टीम ने बार्डर के पिलर संख्या 499 के पास घेराबंदी की। इसी दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति नेपाल की ओर भाग गया। आसपास की झाड़ियों की तलाशी लेने पर सात बोरियों में रखी कुल 810 बोतल अवैध नेपाली शराब बरामद हुई। बरामद शराब को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
इस कार्रवाई से सरहद क्षेत्र में अवैध शराब तस्करों में हड़कंप मच गया।








