मेरठ के थाना कंकरखेड़ा पुलिस ने शराब की दुकान में हुई चोरी की घटना का खुलासा करते हुए तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक शातिर अभियुक्त पुलिस मुठभेड़ के दौरान घायल हुआ। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की अंग्रेजी शराब की पेटियां, नकदी और एक अवैध तमंचा बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार 5/6 जनवरी की रात शिव चौक के पास शराब की दुकान में चोरी की गई थी। जांच के दौरान अजीम और चाहत को गिरफ्तार किया गया, जिनसे नकदी और शराब बरामद हुई। पूछताछ में मुख्य आरोपी अमजद का नाम सामने आया। पुलिस ने उसे एनएच-58 पर घेराबंदी के दौरान पकड़ा, जहां उसने पुलिस पर फायर किया। जवाबी कार्रवाई में वह घायल हो गया।
घायल अभियुक्त को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस का कहना है कि अमजद शातिर अपराधी है, जिसके खिलाफ कई गंभीर मुकदमे दर्ज हैं। मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई जारी है।








