खिचड़ी के पावन पर्व पर सामाजिक समरसता और सेवा भाव का अनुकरणीय उदाहरण पेश करते हुए काशी जनसेवा समिति ने गुरुवार को गरीब व जरूरतमंद लोगों के साथ खिचड़ी का महापर्व हर्षोल्लास से मनाया। यह आयोजन वाराणसी जिले के बड़ागांव विकास खंड अंतर्गत साईपुर गांव स्थित चौराहे पर किया गया, जिसमें सैकड़ों गरीब और असहाय लोग शामिल हुए।
कार्यक्रम के दौरान समिति के पदाधिकारियों ने सभी जरूरतमंदों को अपने साथ बैठाकर दही-चूड़ा खिलाया और पर्व की खुशियां साझा कीं। इसके बाद लोगों को लाई, चिउड़ा, अन्य उपयोगी उपहारों के साथ ठंड से बचाव हेतु कंबल भी वितरित किए गए। उपहार पाकर जरूरतमंदों के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दी।
इस अवसर पर काशी जनसेवा समिति के अध्यक्ष डॉ. अमरजीत मिश्रा ने कहा कि खिचड़ी पर्व केवल एक परंपरा नहीं, बल्कि भाईचारे, करुणा और मानव सेवा का प्रतीक है। समिति का उद्देश्य समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक खुशियां पहुंचाना है। इसी भावना के साथ गरीबों के साथ बैठकर दही-चूड़ा खाया गया और ठंड के मौसम








