शाहजहांपुर के कलान में आज अर्नब हॉस्पिटल की ओर से निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया, जिसका आयोजन डॉक्टर के.पी. गुप्ता द्वारा किया गया। शिविर में लगभग 110 मरीजों ने अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराया और चिकित्सकीय परामर्श के बाद उन्हें निःशुल्क दवाएं वितरित की गईं।
स्वास्थ्य शिविर में क्षेत्र के पुरुष, महिलाएं और बुजुर्गों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। आयोजक डॉक्टर के.पी. गुप्ता ने बताया कि इस शिविर का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। स्थानीय लोगों ने अर्नब हॉस्पिटल की इस पहल की सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे शिविर आयोजित करने की मांग की।












