बदायूं। कादरचौक इलाके में अवैध खनन पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है, जिसमें चार ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त किए गए हैं। यह कार्रवाई उपजिलाधिकारी (एसडीएम) मोहित कुमार के निर्देश पर की गई, जिन्हें अवैध खनन की सूचना मिली थी। जब प्रशासनिक टीम ने ग्राम गंगापुर क्षेत्र में जांच की, तो वहां तीन ट्रैक्टर-ट्रॉली पीली मिट्टी से भरी हुई पाई गईं, जबकि एक ट्रैक्टर-ट्रॉली में सफेद बालू लदी हुई थी। खनन में संलिप्त लोग अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। इस कार्रवाई से क्षेत्र में लंबे समय से चल रहे अवैध खनन के कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। प्रशासन ने बताया कि फरार आरोपियों की पहचान की जा रही है और उनके खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
कादरचौक में अवैध खनन पर कसा शिकंजा,ट्रेक्टर ट्राली जब्त
Published On:
Date:








