SITAPUR | LIBERAL MEDIA
जनपद सीतापुर में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रदेश महासचिव एवं लहरपुर विधानसभा प्रभारी प्रबीण कुमार सिंह ने कड़ाके की ठंड के बीच समाजसेवा और जनसंपर्क अभियान चलाया। विकास खंड सकरन क्षेत्र की ग्राम पंचायत मोहारी, काजीपुर, गडरियनपुरवा, हुलासपुरवा, फुकनापुरवा, बस्तीपुरवा सहित अन्य गांवों में पहुंचकर उन्होंने गरीबों, बुजुर्गों, महिलाओं और दिव्यांगजनों को कंबल वितरित किए तथा ग्रामीणों से सीधे संवाद किया।
जनसंपर्क के दौरान ग्रामीणों ने मोहारी और क्योटाना के बीच चौंका नदी पर पुल न होने की समस्या को प्रमुख मुद्दा बताया। ग्रामीणों का कहना है कि बरसात के मौसम में कई ग्राम पंचायतों का संपर्क पूरी तरह टूट जाता है, जिससे एम्बुलेंस, पुलिस और फायर ब्रिगेड समय पर नहीं पहुंच पाती। मरोड़, बेलवा, बसहिया सहित दर्जनों ग्राम पंचायतों में इस समस्या के कारण आम जनमानस को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों ने बताया कि पुल का निर्माण हो जाने से छात्रों को स्कूल आने-जाने में सुविधा होगी और शिक्षा को बढ़ावा मिलेगा।








