कानपुर: प्रधान के घर चोरी, दो शातिर चोर गिरफ्तार

By Liberal Media

Published On:

Date:

कानपुर। बीते दिन सजेती थाना क्षेत्र के ग्राम नादुलपुर में प्रधान के घर रात के समय चोरों ने सीढ़ी लगाकर घुसकर 3 लाख 50 हजार रुपये कैश सहित सोने-चांदी की ज्वैलरी चोरी कर ली।

पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हमीरपुर (मौदहा थाना क्षेत्र) के दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया। आरोपियों ने रिश्तेदारी के बहाने इलाके में आकर घरों की रेकी की और मौका पाकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 2.5 लाख रुपये कैश, 50 ग्राम सोना, 250 ग्राम चांदी और 3 चांदी के सिक्के बरामद किए। दोनों आरोपियों पर पहले से ही 6-7 मुकदमे दर्ज हैं और उन्होंने घाटमपुर समेत अन्य जगहों पर की गई चोरी की वारदातों को भी कबूल किया है। पुलिस शेष माल की बरामदगी के प्रयास में जुटी हुई है।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights