घाटमपुर/कानपुर नगर। सरकारी ज्वार खरीद केंद्र पर अव्यवस्थाओं के चलते किसान भारी परेशानी का सामना कर रहे हैं। किसानों का आरोप है कि कई-कई दिनों तक ट्रैक्टर-ट्रॉली में ज्वार लादकर इंतजार करना पड़ रहा है, बावजूद इसके उनकी फसल की खरीद नहीं की जा रही।
किसानों का कहना है कि प्रभावशाली लोगों और व्यापारियों की ज्वार को प्राथमिकता दी जा रही है, जबकि छोटे और सीमांत किसानों को टोकन व कागजी प्रक्रिया का हवाला देकर वापस लौटा दिया जाता है। ठंड और अतिरिक्त खर्च से परेशान होकर कई किसानों ने मजबूरी में अपनी उपज कम दामों पर निजी व्यापारियों को बेच दी।
किसानों ने प्रशासन से खरीद व्यवस्था दुरुस्त करने और प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने की मांग की है। उनका कहना है कि जल्द सुधार नहीं हुआ तो वे उच्च अधिकारियों से शिकायत करेंगे।








