मऊ: जेपी हीरो शोरूम में ट्रक घुसा, कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त

By Liberal Media

Published On:

Date:

मऊ।मऊ के सरायलखंसी थाना क्षेत्र भुजौटी में जेपी हीरो शोरूम की बाउंड्री तोड़कर एक दूध का ट्रक सीधे शोरूम के अंदर घुस गया। हादसे में शोरूम में रखी कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं, लेकिन किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

शोरूम के बगल में स्थित कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान का कार्यालय भी हादसे के समय बाल-बाल बचा। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है।

संपूर्ण घटनास्थल पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है और जांच के दौरान हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights