जूते पहनकर सुंदरकांड पाठ का वीडियो वायरल, आस्था बनाम सियासत की छिड़ी बहस

By Liberal Media

Published On:

Date:

मथुरा–वृंदावन से सामने आए एक वीडियो ने राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में मथुरा सांसद हेमा मालिनी, स्थानीय पार्षद और भाजपा कार्यकर्ता सुंदरकांड पाठ करते नजर आ रहे हैं, लेकिन विवाद की वजह बना है पाठ के दौरान पैरों में पहने गए जूते। यह वीडियो मथुरा विधानसभा क्षेत्र के वार्ड संख्या 51, कैलाश नगर का बताया जा रहा है।

वीडियो में चौपाइयों का पाठ हो रहा है और सभी श्रद्धा भाव से सुंदरकांड पढ़ते दिखाई दे रहे हैं, लेकिन जूते पहनकर पाठ करने को लेकर विपक्ष ने सवाल खड़े कर दिए हैं। कांग्रेस कार्यकर्ता इस वीडियो को लगातार साझा कर भाजपा पर आस्था के अपमान का आरोप लगा रहे हैं। कांग्रेस का कहना है कि जो पार्टी खुद को हिन्दुत्व और रामभक्ति की सबसे बड़ी ठेकेदार बताती है, वही धार्मिक मर्यादाओं का उल्लंघन करती नजर आ रही है।

मामले को लेकर कांग्रेस महानगर अध्यक्ष यतेंद्र मुकद्दम ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भगवान राम के नाम का इस्तेमाल केवल राजनीति और वोट बैंक के लिए

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights