बलिया: सपा सांसद द्वारा अधिकारियों को जूता मारने वाले बयान पर भाजपा नेता एवं पूर्व मंत्री छट्ठू राम ने रविवार को दोपहर तीखा पलटवार किया है। उन्होंने बयान को अशोभनीय बताते हुए कहा कि ऐसी भाषा समाजवादी पार्टी की पहले से पहचान बन चुकी है। छट्ठू राम ने दो टूक कहा कि यह सपा की सरकार नहीं, बल्कि योगी जी की सरकार है, जहां कानून का राज चलता है। किसी नेता या मंत्री की धौंस नहीं चलेगी। अगर किसी अधिकारी के साथ ऐसा व्यवहार हुआ तो कड़ी कार्रवाई तय है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि इस तरह के बयान न तो उनके व्यवहार के लिए ठीक हैं और न ही उनके स्वास्थ्य के लिए।
जूता मारने के बयान पर बलिया के सपा सांसद को छट्ठू राम की दो टूक, बोले कि यह योगी जी की सरकार है, धौंस नहीं चलेगी
Published On:
Date:








