जेएनसीयू स्थापना दिवस समारोह में नृत्य का वीडियो वायरल, गरिमा पर उठे सवाल

By Liberal Media

Published On:

Date:

बसंतपुर। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय, बसंतपुर में आयोजित दसवें स्थापना दिवस समारोह की सांस्कृतिक संध्या का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में मंच पर एक युवती भोजपुरी गीत पर नृत्य करती नजर आ रही है, जबकि सामने विश्वविद्यालय के अधिकारी मौजूद हैं।
वीडियो वायरल होने के बाद लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। कई लोगों ने शिक्षण संस्थान की गरिमा और मर्यादा पर सवाल उठाए हैं, वहीं कुछ इसे सांस्कृतिक कार्यक्रम का हिस्सा बता रहे हैं। मामले को लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन की भूमिका पर भी चर्चा तेज हो गई है।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights