जिला पंचायत सदस्य ने दी ग्रामवासियों को सड़क की सौगात, खुशी में हुआ जोरदार स्वागत

By Liberal Media

Published On:

Date:

Liberal Media | Pilibhit

पीलीभीत। जिले में विकास की एक और कड़ी जुड़ गई है। जिला पंचायत सदस्य द्वारा ग्रामवासियों को नई सड़क की सौगात दी गई, जिससे गांव के लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। सड़क निर्माण पूरा होने पर ग्रामवासियों ने खुशी जाहिर करते हुए जिला पंचायत सदस्य का जोरदार स्वागत किया।

कार्यक्रम के दौरान जिला पंचायत सदस्य ने फीता काटकर सड़क का उद्घाटन किया। इसके बाद ग्रामीणों ने उन्हें माला पहनाई और मिठाई खिलाकर आभार व्यक्त किया। गांव के लोगों का कहना है कि सड़क बनने से आवागमन सुगम होगा और रोजमर्रा की परेशानियों से राहत मिलेगी।

इस मौके पर गांव के लगभग दो दर्जन से अधिक लोग मौजूद रहे। सभी ने सड़क निर्माण को गांव के विकास की दिशा में अहम कदम बताया।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights