हमीरपुर: जिला महिला अस्पताल में महिला दलाल सक्रिय, आशाओं ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

By Liberal Media

Published On:

Date:

हमीरपुर जिला महिला अस्पताल में महिला दलालों की सक्रियता को लेकर आशा बहुओं ने बड़ा आरोप लगाया है। आशाओं का कहना है कि ये महिलाएँ मरीजों को बहलाकर प्राइवेट अस्पताल व पैथोलॉजी में जांच के लिए ले जाती हैं, जबकि अस्पताल में जांच फ्री होती है।

विरोध करने पर आशाओं को गाली-गलौज व धमकी दी जाती है, जिसका वीडियो भी वायरल हुआ है। बताया जा रहा है कि अस्पताल परिसर में करीब 10 महिला दलाल सक्रिय हैं।

मामले पर संज्ञान लेते हुए डीएम घनश्याम मीणा ने जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। आशा कर्मी कलेक्ट्रेट पहुंचकर डीएम को ज्ञापन सौंपने पहुँचीं।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights