जिला जेल के कैदी तैयार कर रहे प्राकृतिक हर्बल गुलाल, होली पर मिलेगा केमिकल-फ्री रंग

By Liberal Media

Published On:

जनपद – मथुरा | LIBERAL MEDIA
मथुरा। इस वर्ष होली के अवसर पर मथुरा जिला जेल के कैदी प्राकृतिक और सुरक्षित हर्बल गुलाल तैयार कर रहे हैं। इस पहल का मुख्य उद्देश्य कैदियों को कौशल प्रशिक्षण देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है, ताकि सजा पूरी करने के बाद वे समाज में सम्मानजनक जीवन जी सकें।
जेल प्रशासन के अनुसार रंग बनाने में फल और सब्जियों का उपयोग किया जा रहा है। हरे रंग के लिए पालक, लाल और गुलाबी रंग के लिए चुकंदर व गाजर तथा पीले रंग के लिए हल्दी का प्रयोग किया जा रहा है। यह गुलाल पूरी तरह से केमिकल-फ्री है और त्वचा के लिए सुरक्षित बताया जा रहा है।
तैयार गुलाल 100 ग्राम और 200 ग्राम के पैकेट में उपलब्ध है। आम लोग इसे जेल के पास स्थित मुलाकात घर में लगाए गए स्टॉल से खरीद सकते हैं। जेल में तैयार यह हर्बल गुलाल अयोध्या और काशी विश्वनाथ जैसे प्रमुख मंदिरों में भी भेजा जा रहा है।
जेल प्रशासन के मुताबिक करीब 25 कैदियों को इस कार्य का प्रशिक्षण दिया गया है।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights