झोपड़ी में अलाव तापते समय लगी आग, वृद्धा की जिंदा जलकर मौत, पति झुलसा

By Liberal Media

Published On:

Date:

सोनभद्र जनपद के कोन थाना क्षेत्र अंतर्गत कचनरवा गांव में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। झोपड़ी में अलाव तापते समय अचानक आग भड़क उठी, जिसमें 73 वर्षीय वृद्धा जाशो देवी की जिंदा जलकर मौत हो गई। आग इतनी भीषण थी कि वृद्धा को बाहर निकलने का कोई मौका नहीं मिल सका। हादसे के बाद घटनास्थल पर केवल उनकी हड्डियां ही बची हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, अलाव में पुआल डालते ही आग ने विकराल रूप ले लिया और देखते ही देखते पूरी झोपड़ी आग की चपेट में आ गई। हादसे के वक्त पति जगन राम किसी तरह बाहर निकलने में सफल रहे, हालांकि वह भी आग की चपेट में आकर झुलस गए।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और झुलसे हुए जगन राम को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे के बाद गांव में शोक का माहौल है।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा भरते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह अलाव से लगी आग बताई जा रही है।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights