झांसी। पुलिस महानिरीक्षक झांसी परिक्षेत्र आकाश कुलहरी के निर्देशन में वरिष्ठ अधीक्षक झांसी की टीम ने सिपरी बाजार थाना क्षेत्र के एक होटल में छापा मारकर 17 जुआरियों को गिरफ्तार किया। होटल मालिक के द्वारा चलाए जा रहे जुए के फड़ की सूचना मुखबिर से मिली थी।
पुलिस ने होटल को चारों तरफ से घेरकर ऊपरी मंजिल के कमरे में पहुँचकर सभी जुआरियों को दबोचा। उनके पास से ₹7,00,000 से अधिक की नकदी बरामद की गई।
पुलिस ने सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर जेल भेजने की तैयारी शुरू कर दी है। इस कार्रवाई को लेकर एसपी सिटी प्रीति सिंह ने बताया कि अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।








