झांसी में रफ्तार का कहर: गाय से टकराई बाइक, एक की मौत, मां-बेटी घायल

By Liberal Media

Published On:

Date:

झांसी के मऊरानीपुर कोतवाली क्षेत्र स्थित झांसी-खजुराहो नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार बाइक गाय से टकरा गई। हादसे में ग्राम देवरी निवासी 65 वर्षीय सोबरन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि साथ में मौजूद रामदेवी (50) व आकांक्षा (25) गंभीर रूप से घायल हो गईं।

एंबुलेंस से सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां सोबरन को मृत घोषित कर दिया गया। घायल मां-बेटी को प्राथमिक उपचार के बाद झांसी रेफर कर दिया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights