झांसी में दिनदहाड़े चाकू से युवक की हत्या, इलाके में सनसनी

By Liberal Media

Published On:

Date:

झांसी के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत सत्यम कॉलोनी में दिनदहाड़े एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। बड़ागांव गेट बाहर निवासी उमेश साहू अपने घर के बाहर खड़ा था, तभी सनी वर्मा नामक युवक वहां पहुंचा और उस पर ताबड़तोड़ चाकू से हमले कर दिए। गंभीर रूप से घायल उमेश साहू को पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
घटना से क्षेत्र में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी सनी वर्मा की तलाश शुरू कर दी गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हत्या के कारणों की जांच की जा रही है और सभी पहलुओं पर छानबीन की जा रही है।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights