झांसी। गरौठा के पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह यादव से जुड़े मामलों में पुलिस का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। इसी क्रम में वांछित चल रहा 25 हजार रुपये का इनामी बदमाश अनिल यादव उर्फ मामा ने शुक्रवार को मोठ कोतवाली पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया।
अनिल यादव पर मोठ कोतवाली में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं और वह लंबे समय से फरार चल रहा था। पुलिस द्वारा इनाम घोषित किए जाने और दबाव बढ़ने के बाद उसने खुद थाने पहुंचकर सरेंडर किया। वहीं पुलिस पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह यादव की तलाश में लगातार दबिशें दे रही है।








