मेरठ ब्यूरो – निखिल शर्मा
जवान महिला से निकाह कराने का झांसा देकर मेरठ के लगभग 60 वर्षीय ‘चेयरमैन’ से 10 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। भावनपुर थाना क्षेत्र के मेदपुर निवासी बुजुर्ग, जो फूला कोल्ड स्टोरेज में काम करता है, ने आरोप लगाया कि उसके साथ काम करने वाले जुल्फिकार, रियाजुद्दीन और उनके रिश्तेदारों ने जेल में बंद अपनी रिश्तेदार महिला से निकाह का वादा किया।
महिला की जमानत और निकाह की तैयारियों के नाम पर आरोपियों ने बुजुर्ग से 10 लाख रुपये ले लिए। लेकिन न जमानत कराई, न निकाह कराया। जब बुजुर्ग ने पैसे वापस मांगे तो आरोपियों ने उसे धमकाना शुरू कर दिया।
दहशत में आया पीड़ित मंगलवार को एसएसपी ऑफिस पहुंचा और कार्रवाई की गुहार लगाई, जिसके बाद अधिकारियों ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं।








