Mau | Liberal Media
मुहम्मदाबाद गोहना, मऊ। गोंड जाति के छात्र-छात्राओं और उनके अभिभावकों द्वारा तहसील परिसर में जारी धरना प्रशासनिक हस्तक्षेप के बाद रविवार को स्थगित कर दिया गया। धरना उनके जाति प्रमाण पत्र जारी करने की मांग को लेकर किया गया था।
जिलाधिकारी प्रवीण कुमार मिश्र की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों ने गोंड समाज के प्रतिनिधियों से वार्ता की। पुलिस अधीक्षक इलामारन और मुख्य राजस्व अधिकारी भी बैठक में मौजूद रहे। अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि ‘देवरिया मॉडल’ के अनुरूप शासनादेश का पालन करते हुए पात्र गोंड जाति के लोगों को जाति प्रमाण पत्र जारी किए जाएंगे।
इस प्रक्रिया के लिए आठ दिनों के भीतर सभी मामलों की निष्पक्ष जांच पूरी करने और प्रमाण पत्र निर्गत करने का निर्णय लिया गया। जांच की जिम्मेदारी लेखपालों को सौंपी गई है।
प्रशासन के लिखित और मौखिक आश्वासन के बाद गोंड समाज ने धरना 18 जनवरी को स्थगित कर दिया। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि तय समयसीमा में कार्रवाई नहीं हुई तो 27 जनवरी से द्वारा शुरु किया जायेगा








