मऊ। भीषण ठंड और शीतलहर को देखते हुए नववर्ष की पूर्व संध्या पर समाजवादी व्यापार सभा, मऊ द्वारा कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान व्यापार सभा के नेता अभिषेक मद्धेशिया ने शहर के विभिन्न इलाकों में पहुंचकर असहाय और जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित किए।
कार्यक्रम के दौरान नए साल का स्वागत जश्न की बजाय सेवा कार्य से करने का संदेश दिया गया, ताकि ठंड के इस मौसम में कोई भी गरीब व्यक्ति बिना छत और गर्म कपड़ों के न रहे। जिलाध्यक्ष शिवम सोनी ने कहा कि समाजवाद का वास्तविक अर्थ शोषित और वंचित वर्ग की सेवा करना है और जरूरतमंद के चेहरे पर मुस्कान लाना ही नए साल की सच्ची खुशी है।
इस अवसर पर वेद सोनकर, पवन गुप्ता, आदित्य राजभर सहित समाजवादी व्यापार सभा के अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।








