जरीफनगर में कलयुगी मां ने नवजात को गेहूं के खेत में फेंका, ठंड से मौत

By Liberal Media

Published On:

Date:

बदायूं। थाना जरीफनगर क्षेत्र में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। एक कलयुगी मां ने अपने नवजात बच्चे को कड़ाके की ठंड में सड़क किनारे गेहूं के खेत में फेंक दिया, जिससे ठंड लगने के कारण नवजात की मौत हो गई। राहगीरों ने जब काली पॉलिथीन में लिपटा नवजात खेत में पड़ा देखा तो इलाके में हड़कंप मच गया और देखते ही देखते ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर जरीफनगर पुलिस मौके पर पहुंची और नवजात के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। यह घटना दानपुर खेतिहर इलाके की बताई जा रही है, जिससे पूरे क्षेत्र में सनसनी फैली हुई है।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights